GMCH STORIES

विरासत का विकास एवं विकास की विरासत के लिए भाजपा सतत चिंतनशील है... सहस्त्रबुद्धे 

( Read 950 Times)

23 Apr 24
Share |
Print This Page

विरासत का विकास एवं विकास की विरासत के लिए भाजपा सतत चिंतनशील है... सहस्त्रबुद्धे 

उदयपुर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्री विनय सहस्त्र बुद्धि अपने प्रवास पर उदयपुर के भारतीय जनता पार्टी मीडिया सेंटर पर प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारत की विरासत के विकास एवं विकास के विरासत के लिए सतत चिंतनशील है जबकि कांग्रेस उनको (अल्पसंख्यक) क्या लगेगा की मानसिकता से बाहर नहीं निकल पा रही जिससे विरासत और इतिहास का सही चित्रण देश को नहीं बता पाई। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसी विशेष वर्ग से दुर्भावना नहीं रखते हैं सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने विरासत के संदर्भ में पर्यटन का उल्लेख करते हुए कहा तत्कालीन सरकार है सीमावर्ती गांव को अंतिम गांव रहते थे जबकि मोदी जी ने इसका बदलाव करते हुए देश का प्रथम गांव मानते हुए उसके विकास के लिए योजनाएं बना रहे हैं। पर्यटन में मोदी जी इको टूरिज्म नदी नाले एवं द्वीप,तटीय क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए उसके विकास की योजनाएं बना रहे हैं। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा एक वर्ग को खुश करने के लिए इतिहास को गुमराह किया महाराष्ट्र में अफजल खान अपनी 62 बीवियों का कत्ल कर बीजापुर के गोलकुंडा किले में समाधि बनाई जिसे कांग्रेस सरकार ने संरक्षित विरासत बनाया लेकिन महारानी ताराबाई की समाधि पर कभी भी कोई ध्यान नहीं दिया। यह कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान की  नवनिर्वाचित सरकार ने मेवाड़ कॉम्प्लेक्स की विरासत को बढ़ाने के लिए 100 करोड़ का बजट रखा एवं महाराणा प्रताप के गौरव को संरक्षण सुरक्षित रखने के लिए भविष्य में भी इसके विकास पर पूर्ण ध्यान दिया जाएगा।
एक पत्रकार के सवाल के जवाब में की कांग्रेस कहती है कि भाजपा राम की व्यापारी है और कांग्रेस राम की पुजारी तो उन्होंने जवाब दिया अगर कांग्रेस पुजारी है तो मंदिर दर्शन के लिए क्यों मना किया वह क्या कहेंगे(अल्पसंख्यक) जबकि भारतीय जनता पार्टी तो स्वतंत्रता के पूर्व और बाद में राम मंदिर के लिए प्रयासरत और संघर्षरत रही है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान चुनाव के प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे मैं चुनाव पर कहा कि प्रत्येक मतदाता को अपने मतदान का जो अधिकार है उसका पूर्ण उपयोग करना चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपनी सभा में आम जन से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील कर रहे हैं उन्होंने कहा कि हम भी अपील करते हैं कि प्रत्येक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग 26 अप्रैल को अवश्य करें और राष्ट्रवादी विचारधारा वाली भारतीय जनता पार्टी को देश को अग्रसर करने के लिए विश्व का गौरव बनाए रखने के लिए तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर में देश को विश्व स्तरीय बनाने के लिए आर्थिक रूप से तीसरी ताकत बनाने के लिए सांस्कृतिक विरासत को और आगे बढ़ाने के लिए एवं जन-जन के कल्याण के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को मत एवं समर्थन देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि किसी भी हालत में अपने बूथ को ना छोड़े प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में प्रत्येक मतदाता को अगले तीन दिनों में संपर्क करके उसका मतदान अपने विचारधारा के अनुरूप हो इसकी पूरी टोली के तैयारी करें। किसी भी गफलत में ना रहे कि हम चुनाव जीत रहे हैं कोई भी अति आत्मविश्वास में ना आकर ऐसी गलती ना करें और अपने फर्ज और दायित्व का पूरी तरह पालन करते हुए कार्यकर्ता अपने बूथ क्षेत्र का शत प्रतिशत मतदान करने में अपनी परिश्रम की पराकाष्ठा करें।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शहर जिला अध्यक्ष रवींद्र श्रीमाली प्रदेश प्रवक्ता विकास बारेठ, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश शर्मा, मीडिया संभाग प्रभारी चंचल कुमार अग्रवाल लोकसभा मीडिया सह प्रभारी अशोक आमेटा उपस्थित थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like