GMCH STORIES

विवेकानंद संदेश यात्रा सम्मान समारोह    

( Read 2667 Times)

26 Apr 23
Share |
Print This Page

विवेकानंद संदेश यात्रा सम्मान समारोह    

उदयपुर । विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी शाखा उदयपुर द्वारा विवेकानंद संदेश यात्रा आयोजन समिति का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ प्रदीप कुमावत कुमावत निदेशक आलोक संस्थान, मुख्य अतिथि भगवान सिंह जी राठौड़ प्रांत संगठन राजस्थान, विशिष्ट अतिथि डॉ राधिका लड्ढा एवं आदरणीय राज भैया, डॉ कृष्णकांत दवे थे। सर्वप्रथम तीन ओंकार, प्रार्थना गीत, से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। स्वागत, एवं अतिथि परिचय नगर संचालक हिमांशु राय जी नागोरी ने किया। आदरणीय भगवान भैया ने युवाओं को केंद्र से जुड़ने तथा स्वामी विवेकानंद के मार्ग पर चलने तथा युवाओं से विवेकानंद केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने के लिए आह्वान किया निस्वार्थ भाव से कार्य करें सामाजिक क्षेत्र में कार्य करें व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियों का सामना करते हुए सामाजिक दायित्व को भी निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्ष आदरणीय प्रदीप जी कुमावत ने कहा की विवेकानंद अर्थात् विवेक + आनंद अर्थात् जो व्यक्ति विवेक का सदुपयोग नहीं कर पाता है वह शूद्र कहलाता है, जो व्यक्ति विवेक को अर्थ के रूप में परिणित करता है वह वैश्य कहलाता है, जो व्यक्ति विवेक को धर्म की रक्षा के लिए समर्पण कर दे क्षत्रिय कहलाता है और जो व्यक्ति अपने विवेक को आनंद की प्राप्ति में लगा दे वह ब्राह्मण कहलाता है। राजस्थान की इस माटी का विवेकानंद से विशेष नाता है क्योंकि नरेंद्र से विवेकानंद नाम इसी राजस्थान के खेतड़ी की माटी ने दिया है। पेसिफिक यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ के के दवे ने भी विवेकानंद जी पर अपने विचार व्यक्त किए। आदरणीय राज भैया ने विवेकानंद संदेश यात्रा के अनुभवों को साझा किया। विशिष्ट अतिथि आदरणीय राधिका दीदी ने सामाजिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं अपने जीवन को एक नेक काम में लगाने जैसा कि जी विवेकानंद जी ने लगाया ऐसा सभी से आहवान किया। विभाग संचालक जगदीश प्रसाद जी ने केंद्र परिचय दिया। रमेश चंद्र कुम्हार ने उदयपुर केंद्र की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव भारद्वाज नगर प्रमुख जी ने किया अंत में डॉक्टर पुखराज सुखलेचा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया। सम्मान प्राप्त करने वाले सदस्य प्रशांत व्यास जी, डॉ. कमल सिंह राठौड़, गौरव माहेश्वरी जी, लोकेश जी, श्रीमती सरला जैन जी, श्री गौतम जी, डॉ. हेमंत पंड्या जी, श्रीमती निर्मला गट्टानी जी, सरला मेहता जी, सरला जैन जी, मनमोहन जी, भूपेंद्र शर्मा जी, डॉ. देवेंद्र कुमावत, सुदर्शन जी, राधा किशन मेनारिया जी, श्रीमान आरएन चक्रवर्ती जी, पवन जी पालीवाल, श्रीपति व्यास जी, ओम कृष्ण शर्मा जी, कपिलेश तिवारी जी, डॉ मुकेश सुखवाल, डॉ मनीषा जैन, डॉ.सरिता जैन राजकुमारी दीदी आदि लोगों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डॉ.राजमल लखदार, श्रीमती लखदार, श्रीमती भारद्वाज, कलावती काबरा दीदी, श्री सुरेंद्र जी भंडारी, श्रीमती सीमा भंडारी, श्रीमती भारद्वाज, ओम प्रकाश माली जी, साक्षी, युवराज, श्रीमती प्रिया मेनारिया उपस्थित थे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like