मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Sports News

भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार से गोवा में ट्रेनिंग शुरू करेगी

भारतीय महिला फुटबॉल टीम कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद अपना पहला ट्रेनिंग शिविर मंगलवार से गोवा में राष्ट्रीय कोच मेमोल रॉकी के मार्गदर्शन

WAf𝕏TGin✉🖨
भारतीय महिला फुटबॉल टीम मंगलवार से गोवा में ट्रेनिंग शुरू करेगी

नईं दिल्ली,  भारतीय महिला फुटबॉल टीम कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के बाद अपना पहला ट्रेनिंग शिविर मंगलवार से गोवा में राष्ट्रीय कोच मेमोल रॉकी के मार्गदर्शन में शुरू करेगी जो कोविड-19 महामारी के लिये एआईंएफएफ द्वारा निर्धारित किये गये कड़े जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में कराया जायेगा।

भारतीय महिला टीम का नौ महीनों में यह पहला शिविर होगा।

इसमें अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईंएफएफ) के अनुसार टीम के डॉक्टर शेरविन शेरीफ द्वारा बनायी गयी मानक परिचालन प्रािया (एसओपी) का पालन किया जायेगा।

महिला कोच रॉकी ने कहा कि टीम ट्रेनिंग बहाल करने को लेकर उत्साहित है क्योंकि उसकी निगाहें 2022 में एएफसी एशिया कप की तैयारियों पर लगी हैं।

रॉकी ने एआईंएफएफ डॉट कॉम से कहा, एएफसी महिला एशिया कप बड़ा टूर्नामेंट है जिसमें भारतीय महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम खेलेगी। हम ओलंपिक द्रालीफायर में खेले थे लेकिन एएफसी महिला एशिया कप बिलकुल अलग तरह का मुकाबला है।