GMCH STORIES

कांग्रेस ने झूठ और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया : भजनलाल

( Read 1157 Times)

28 Mar 24
Share |
Print This Page

कांग्रेस ने झूठ और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं दिया : भजनलाल

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने झूठ और भ्रष्टाचार के अलावा देश और प्रदेश को कुछ नहीं दिया है। वह जयपुर में पार्टी की उम्मीदवार मंजू शर्मा की नामांकन रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, यह कांग्रेस के लोग जिस तरह से चुनाव आते ही अफवाह फैलाने का काम करते हैं . झूठ बोलने का काम करते हैं. इन्होंने सिवाय झूठ के और भ्रष्टाचार के इस देश को और प्रदेश को कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुईं है। इसकी कहानी भ्रष्टाचार से प्रारंभ होती है और भ्रष्टाचार पर जाकर खत्म हो जाती है | ये तुष्टिकरण के आधार पर चलने वाले है। शर्मा ने कहा कि राजस्थान की जनता अब कांग्रेस को समझ चुकी हैं और उसे लोकसभा चुनाव में विधानसभा से भी बड़ा सबक सिखाने वाली है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like