मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को बताया नाटक

उत्तर कन्नड़ में भाजपा नेता अनंत हेगड़े अपनी ही पार्टी की मुसीबत बढ़ाने वाला बयान दिया है। हेगड़े ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को नाटक बताते हुए कहा कि आप

WAf𝕏TGin✉🖨
भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को  बताया नाटक

उत्तर कन्नड़ में भाजपा नेता अनंत हेगड़े अपनी ही पार्टी की मुसीबत बढ़ाने वाला बयान दिया है। हेगड़े ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को नाटक बताते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारे आदमी ने 80 घंटे के लिए सीएम बने।

फिर, फड़नवीस ने इस्तीफा दे दिया।हेगड़े ने कहा कि क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वह सीएम बने। यह सवाल हर कोई पूछ रहा है।

उन्होंने कहा कि सीएम को सेंट्रल के लगभग 40,000 करोड़ रुपये उसे पहुंचाने थे। उन्हें पता था कि अगर कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार सत्ता में आती है तो वह विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग करेगी।