भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को बताया नाटक

( 7495 बार पढ़ी गयी)
Published on : 02 Dec, 19 07:12

भाजपा सांसद ने महाराष्ट्र के घटनाक्रम को  बताया नाटक

उत्तर कन्नड़ में भाजपा नेता अनंत हेगड़े अपनी ही पार्टी की मुसीबत बढ़ाने वाला बयान दिया है। हेगड़े ने महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को नाटक बताते हुए कहा कि आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारे आदमी ने 80 घंटे के लिए सीएम बने। फिर, फड़नवीस ने इस्तीफा दे दिया।हेगड़े ने कहा कि क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं है और फिर भी वह सीएम बने। यह सवाल हर कोई पूछ रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम को सेंट्रल के लगभग 40,000 करोड़ रुपये उसे पहुंचाने थे। उन्हें पता था कि अगर कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना सरकार सत्ता में आती है तो वह विकास के नाम पर धन का दुरुपयोग करेगी।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.