मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 1 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

चुनाव में अकेले उतरेगी JDS

कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य की सत्ता चला रही जेडीएस ने संकेत दिये कि वह राज्य में आगामी शहरी स्थानीय

WAf𝕏TGin✉🖨
चुनाव में अकेले उतरेगी JDS

बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य की सत्ता चला रही जेडीएस ने संकेत दिये कि वह राज्य में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अकेले उतर सकती है। करीब 108 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 29 अगस्त को मतदान होगा जबकि मतगणना एक सितंबर को होगी। यह चुनाव जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की पहली अग्निपरीक्षा होगी।

देवगौडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘आपने पूछा है कि क्या (स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में) हमारा कोई सामंजस्य नहीं है। परेशानियां हैं। हमारा कांग्रेस से कोई झगड़ा नहीं है। राज्य स्तर पर हमारा समझौता इस बात पर आधारित है कि सरकार बिना किसी परेशानी के चले।