चुनाव में अकेले उतरेगी JDS

( 15091 बार पढ़ी गयी)
Published on : 06 Aug, 18 06:08

चुनाव में अकेले उतरेगी JDS बेंगलुरू। कर्नाटक में कांग्रेस के साथ गठबंधन में राज्य की सत्ता चला रही जेडीएस ने संकेत दिये कि वह राज्य में आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में अकेले उतर सकती है। करीब 108 शहरी स्थानीय निकायों के लिए 29 अगस्त को मतदान होगा जबकि मतगणना एक सितंबर को होगी। यह चुनाव जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार की पहली अग्निपरीक्षा होगी। देवगौडा ने संवाददाताओं से कहा, ‘आपने पूछा है कि क्या (स्थानीय निकाय चुनावों के संबंध में) हमारा कोई सामंजस्य नहीं है। परेशानियां हैं। हमारा कांग्रेस से कोई झगड़ा नहीं है। राज्य स्तर पर हमारा समझौता इस बात पर आधारित है कि सरकार बिना किसी परेशानी के चले।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.