GMCH STORIES

“अलीगढ़ स्थित गार्गी कन्या गुरुकुल महाविद्यालय का परिचय”

( Read 22709 Times)

10 Mar 19
Share |
Print This Page
 “अलीगढ़ स्थित गार्गी कन्या गुरुकुल महाविद्यालय का परिचय”

आर्ष पाठविधि से संचालित यह कन्या गुरुकुल गोंडा के निकट चामड़ गांव में स्थित है। इसका पत्रालय भैयां, थाना गोंडा, तहसील इगलास, जिला अलीगढ़, राज्य उत्तरप्रदेश, पिन-202124 है। गुरुकुल से दूरभाष तथा मोबाइल पर सम्पर्क दूरभाष न0 05722263489 तथा मोबाइल न0 9411879561/9410426199 पर किया जा सकता है। इस गुरुकुल की स्थापना 1 जुलाई सन् 2002 को स्वामी चेतनदेव ‘‘वैश्वानर” जी के करकमलों से हुई थी। गुरुकुल की संस्थापक आचार्या कु0 मनु आर्या तथा पूर्व आचार्या सुश्री आदेश जी आर्या रही हैं। गुरुकुल का संचालन श्री विरजानन्द राष्ट्रीय शिक्षण संस्थान के द्वारा किया जाता है। गुरुकुल अपने सीमित साधनों एवं क्षमता के अनुरूप गतिशील है। यहां महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक (हरियाणा) से स्वीकृत आर्ष पाठविधि से शिक्षण कराया जाता है। आर्ष पाठविधि आर्ष विद्यापीठ गुरुकुल महाविद्यालय, झज्जर के अनुरूप है। इस समय गुरुकुल में 25 छात्रायें अध्ययन कर रही हैं।

 

                गुरुकुल अपनी 28 बीघा भूमि में स्थित है। वर्तमान में इस गुरुकुल में आठ कमरे हैं। इसके अतिरिक्त छात्रावास, चार अध्ययन कक्ष, यज्ञशाला, पाकशाला, स्नानागार, शौचालय एवं व्यायामशाला आदि सुविधायें उपलब्ध है। गुरुकुल की आय कृषि एवं दान में प्राप्त धनराशि से होती है। इसी से गुरुकुल का व्यय चलता है। गुरुकुल को केन्द्र या राज्य सरकार से किसी प्रकार की कोई सहयता उपलब्ध नहीं है। गुरुकुल में भोजन करने के लिये भोजन कक्ष की आवश्यकता है जहां लगभग 50 लोग एक साथ बैठकर भोजन कर सकें। इसके लिये दानी महानुभावों से सहयोग की आवश्यकता है। सरकार से अनुरोध है कि वह गुरुकुल पहुंचने के लिये सड़क का निर्माण कराये।

 

                गुरुकुल की वर्तमान आचार्या सुश्री मनु आर्या जी हैं। प्रधान श्री स्वामी केवलानन्द जी सरस्वती, मंत्री श्री स्वामी चेतनदेव वैश्वानर एवं कोषाध्यक्ष श्री कारे सिंह जी हैं। इस गुरुकुल का इतना ही विवरण हमें उपलब्ध है।

-मनमोहन कुमार आर्य

पताः 196 चुक्खूवाला-2

देहरादून-248001

फोनः09412985121

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Literature News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like