GMCH STORIES

पिता ने 10 साल के बेटे की हत्या की फिर स्वयं ने किया आत्महत्या का प्रयास

( Read 1085 Times)

10 May 24
Share |
Print This Page

के.डी.अब्बासी

पिता ने 10 साल के बेटे की हत्या की फिर स्वयं ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोटा. शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में  आज दिन में लगभग 1:00 बजे एक युवक ने अपने  दस वर्षीय बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। प्राप्त

जानकारी के अनुसार, नया नोहरा इलाके में रहने वाले जसवंत और उनकी पत्नी मूर्ति के बीच झगड़ा चल रहा था। जसवंत ने पत्नी पर चाकू से वार किया। 10 साल का बेटा लविश मां को बचाने आया तो पिता ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। लविश गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जसवंत ने खुद को भी जख्मी कर लिया। मां-बेटे को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इलाज के दौरान लविश की मौत हो गई। मूर्ति का इलाज चल रहा है। जसवंत भी हॉस्पिटल में भर्ती है।

मां मूर्ति ने बताया गुरुवार सुबह से ही पति गाली-गलौज और झगड़ा कर रहा था। सुबह करीब 11 बजे मैं खाना बना रही थी। इस दौरान पति रसोई में आया और चाकू से हमला कर दिया। मैंने शोर मचाया तो बेटा बचाने के लिए आया। पति ने बेटे पर भी चाकू से वार कर दिया। इसके बाद खुद पर भी हमला कर लिया। बच्चा 6टी  क्लास में पढ़ता था।

एमबीएस अस्पताल में भर्ती मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में बताया। एमबीएस अस्पताल में भर्ती मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने पुलिस को पूरी वारदात के बारे में बताया।

आरोपी ने खुद पर भी किया वार मूर्ति ने बताया पति कोई कामकाज नहीं करता है। घर में रहकर बस नशा करता है। परिवार की जमीन है। उससे गुजारा चलता है। परिवारवालों को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे और एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। आरोपी ने खुद पर भी वार किया, उसका भी इलाज चल रहा है। बोरखेड़ा थाने की ज्योति ने बताया कि हॉस्पिटल से चाकूबाजी की सूचना मिलने पर पहुंचे है। फिलहाल कार्रवाई जारी है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like