GMCH STORIES

श्रीवल्लभम कथक समारोह 

( Read 4827 Times)

20 Aug 19
Share |
Print This Page
श्रीवल्लभम कथक समारोह 

(डॉ. प्रभात कुमार सिंघल) |   मुखिया मदन लाल जोशी स्मृति संस्थान कोटा द्वारा रविवार को केरियर पाॅईन्ट आडिटोरियम सी.पी. टावर में सांय 6 बजे से कथक-नाट्यों पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रीकृष्ण बाल लीलाओं पर आधारित कार्यक्रम का जीवन्त प्रदर्शन किया गया। 

       बडे महा प्रभूजी के मन्दिर के आचार्य गोस्वामी शरद बाबा ने की तथा आचार्य श्री विनय बाबा द्वारा पुष्टीमार्गीय पूजा पद्धति का महत्व  बताते हुए आशीर्वचन दिये गए। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में कथक नृत्य की विभिन्न विधाओं के माध्यम से सरगम, तराना नृत्य, राधा-कृष्ण, नृत्य, रासलीला की प्रस्तुतियों के साथ-साथ नन्दोत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम मे कथक नृत्यंागना बरखा जोशी एवं उनकी शिष्याओं द्वारा कथक नाट्यों के माध्यम से मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिसने सभी का मन मोह लिया। 
          राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त नृत्यांगना बरखा जोशी के नृत्य निर्देशन में कथक नृत्यो मे तोडे़, टुकडे, परत आदि विभिन्न भाव - भंगिमाओं के माध्यम से दी गई विभिन्न प्रस्तुतियों मे कौेशल्या जैन, विधि चितौडा, तनुष्का जोशी, सीमा नंन्दवाना, वेन्या शर्मा, आदित्री माली, जानवी, आशिमा कुमावत, शिवांगी आदि बाल कलाकारों ने कलां का विभिन्न प्रदर्शन कर आयोजित कार्यक्रम समा बांध दिया। कार्यक्रम में मथुरा जिले के गोकुल से आये कलाकार श्री गोकुलेन्द्र भट्ट द्वारा हवेली संगीत के साथ सभी कलाकारो द्वारा अन्त में नन्दोत्सव मनाया गया जिसका दर्शको ने फूल मालाए चढ़ा कर श्री कृष्ण के जयकारो से स्वागत किया ।

         कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि मुखिया मदन लाल जोशी स्मृति संस्थान द्वारा भारतीय परम्पराओं और पुरातत्व संस्कृति को जीवित रखने वाला महत्वपूर्ण संस्थान बताया। उन्होने मंच से बरखा जोशी के कथक नृत्यों को राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने एवं सम्मानित करने बात कही, जिस पर दर्शको ने तालिया बजा कर उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से युवा पीढी़ में संस्कारों का बढ़ावा देने का सार्थक संदेश देते साथ मनावता भलाई के कार्यो की अपने जीवन में आत्मसात करने की भी प्रेरणा देते है। उन्होंने इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों की निरन्तरता बनाये रखने की बात कही। 
         आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कार्यक्रम मे पधारे सभी माल्यार्पण कर भावभीना व आत्मिक स्वागत किया। कार्यक्रम मे सभी कलाकारों को पुरस्कार वितरण टूर एण्ड ट्रेवल कम्पनी राॅयल होलीडेज के सौजन्य से किया गया। कार्यकम में विशिष्ट अतिथि ओम माहेश्वरी, निदेशक केरियर पाॅईन्ट तथा गोविन्द माहेश्वरी, निदेशक ऐलन इन्स्टीट्यूट तथा श्री योगेश अग्रवाल उपाघ्यक्ष डी. सी. एम. थे।  कार्यक्रम का संचालन मधुजोशी तथा राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी लीना चावला द्वारा संयुक्त रूप से हिन्दी व अग्रेजी दोनो भाषाओं मे किया गया। अन्त मे आयोजन समिति के सयोजक रमेश जोशी ने सभी का अभार प्रकट किया ।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Kota News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like