मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

रूस और अमरीका के बीच संबंधों में सुधार की आशा नहीं

रूस ने आज कहा कि उसे अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प द्वारा अपने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्‍टन को हटाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की आशा

WAf𝕏TGin✉🖨
 रूस और अमरीका के बीच संबंधों में सुधार की आशा नहीं

रूस ने आज कहा कि उसे अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प द्वारा अपने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्‍टन को हटाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की आशा नहीं है।

जॉन बोल्‍टन को विदेश नीति के संबंध में तेज तर्रार नेता माना जाता था। रूस के उप विदेश मंत्री सरगेई रियाबकोफ ने नोवोस्‍ती समाचार एजेंसी से कहा कि रूस का अनुभव है अमरीकी प्रशासन में परिवर्तन के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई सुधार नहीं होता है।

शीत युद्ध की समाप्ति के बाद इस समय रूस और अमरीका के बीच संबंध सबसे निचले स्‍तर पर हैं। यूक्रेन और 2016 के अमरीकी राष्‍ट्रपति चुनाव में रूस के हस्‍तक्षेप के आरोपों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए हैं।