रूस और अमरीका के बीच संबंधों में सुधार की आशा नहीं

( 8227 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Sep, 19 08:09

 रूस और अमरीका के बीच संबंधों में सुधार की आशा नहीं

रूस ने आज कहा कि उसे अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनाल्‍ड ट्रम्‍प द्वारा अपने राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्‍टन को हटाये जाने के बाद दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की आशा नहीं है। जॉन बोल्‍टन को विदेश नीति के संबंध में तेज तर्रार नेता माना जाता था। रूस के उप विदेश मंत्री सरगेई रियाबकोफ ने नोवोस्‍ती समाचार एजेंसी से कहा कि रूस का अनुभव है अमरीकी प्रशासन में परिवर्तन के बावजूद दोनों देशों के बीच संबंधों में कोई सुधार नहीं होता है।
शीत युद्ध की समाप्ति के बाद इस समय रूस और अमरीका के बीच संबंध सबसे निचले स्‍तर पर हैं। यूक्रेन और 2016 के अमरीकी राष्‍ट्रपति चुनाव में रूस के हस्‍तक्षेप के आरोपों को लेकर दोनों देशों के बीच संबंध खराब हुए हैं।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.