GMCH STORIES

सांसद सी पी जोशी ने केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुन्डा से की भेंट

( Read 2126 Times)

24 Dec 22
Share |
Print This Page
सांसद सी पी जोशी ने केन्द्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुन्डा से की भेंट

नई दिल्ली। चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी और उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा ने गुरुवारको नई दिल्ली में केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री अर्जुन मुन्डा से भेंट की तथा दोनों जिलों के  जनजातीय क्षेत्रों केशेष भागों में एकलव्य मॉडल स्कूल खोलने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

सांसद जोशी और मीणा  ने केन्द्रीय मंत्री से कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के बच्चों के भविष्यको लेकर जनजाति कार्य मंत्रालय ने बहुत से एतिहासिक कदम उठाये है। उसी के तहत उनकी शिक्षा को लेकरदेश भर में इस वर्ष बजट में 750 नये एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय खोले जाने का निर्णय किया गया है।इसके साथ ही इसकी लागत को भी बढाकर 20 करोड़ रू से 38 करोड़ रू. किया गया है।

संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में भी जनजाति के लिये जनजाति उप योजना (टी.एस.पी.) के अन्तर्गत आने वाल तथाजनजातिय बाहुल्यता वाले क्षेत्र आते हैं। प्रतापगढ़ जिले का छोटीसादड़ी ब्लॉक, उदयपुर जिले का कुराबड़ब्लॉक, चित्तौड़गढ़ जिले का भैंसरोड़गढ़ ब्लॉक जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं, वहॉ के बच्चों के भविष्य को बेहतरबनाये जाने के लिये केन्द्र सरकार के इन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को खोले जाने की अत्यन्तआवश्यकता को बताया।

केन्द्रीय मंत्री से चर्चा के दौरान बताया कि इन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के लिये मापदण्ड केअनुसार ब्लॉक में जनजातिय जनसंख्या 50 प्रतिशत से अधिक तथा संख्या में 20 हजार से अधिक होनीचाहिये। इन ब्लॉक में मापदण्ड पूर्ण होने पर यहॉ के लिये प्रस्ताव बनाये जाने का आग्रह किया।

इसके साथ ही सांसद जोशी ने केन्द्र सरकार के द्वारा संसदीय क्षेत्र में स्वीकृत किये गये एकलव्य मॉडलआवासीय विद्यालय, नागदेड़ा, अरनोद तथा सुहागपुरा में बनकर तैयार हो रहे हैं, जल्द ही इनका लोकार्पणकेन्द्रीय जनजातिय कार्य मंत्री अर्जुन मुन्डा के द्वारा किये जाने का आग्रह किया। इसके साथ ही केन्द्र सरकारकी जनजातिय क्षेत्रों में रोजगार के लिये महत्वकांक्षी वन-धन योजना के अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र में हो रहे कार्योकी क्रियान्विति पर चर्चा की।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like