GMCH STORIES

महिला सशक्तिकरण की  अलख  गांव - ढाणी तक पहुंचे -कलेक्टर

( Read 14168 Times)

03 Mar 20
Share |
Print This Page
महिला सशक्तिकरण की  अलख  गांव - ढाणी तक पहुंचे -कलेक्टर

कोटा (डॉ. प्रभात कुमार सिंघल) |  जिला कलक्टर अंतर सिंह नेहरा ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण (women empowerment)की दिशा में सकारात्मक कदम बढ़ रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सुपरिणाम दे रही हैं। ऐसे में जरूरत है सशक्तिकरण की इस अलख को गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचाने की। जिला कलक्टर ने यह विचार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) सप्ताह आरंभ अवसर पर सोमवार को जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता की ओर से आयोजित कार्यक्रम ’मैं मातृशक्ति’ को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 
         जिला कलक्टर ने कहा कि दूर-दराज क्षेत्रों में जब महिला जागरूकता की आवाज सशक्त होगी, तभी सरकार की योजना की सार्थकता सिद्ध होगी। पूर्णकालिक सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार वाजा ने भी महिलाओं का आव्हान किया कि वे जागरूक होकर विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं तथा विधिक सेवा प्राधिकरण (Legal services authority)द्वारा दी जा रही सुविधाओं से भी वाकिफ रहें और आवश्यकता होने पर इनका लाभ लें। 
विशिष्ट अतिथि समाज सेविका श्रीमती रेखा शर्मा ने  इस अवसर पर महिलाओं की पुरातन काल की दशा से लेकर वर्तमान तक के परिदृश्य को चित्रित किया  और आह्वान किया कि महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकारों के प्रति सचेत होकर चुनौतियों का सामना करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तेज कंवर ने भी महिलाओं का आव्हान किया कि वे मुश्किलों से डरे नहीं और चुनौतियों से निडरतापूर्वक मुकाबला करते हुए आगे बढ़े। शिक्षा को हथियार बनाएं कोई भी बेटी अशिक्षित नहीं रहे।
कार्यक्रम में सहायक निदेशक महिला अधिकारिता भैरू प्रकाश नागर ने बताया कि महिला दिवस सप्ताह आरंभ 3 मार्च से किया गया है, जिसके बाद महिला दिवस तक विभिन्न गतिविधियां जिले के विभिन्न भागों में चलती रहेंगी। उन्होंने महिला अधिकारिता द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दिशा में किए गए कार्यों से अवगत कराया। 
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट भूमिका निभाने पर जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, रोहिणी हाडा, रेखा शर्मा, उमा हाडा, रजिया खातून, रीना जायसवाल, हसीना बानो, सुलक्षणा शर्मा, रक्षा शर्मा सहित 100 से अधिक महिलाओं एवं संस्थाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्र में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए आत्मरक्षा प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने भी अपने करतब दिखाए। कार्यक्रम का संचालन महिला पर्यवेक्षक ज्योति गॉडसे तथा सलोनी ने किया। कार्यक्रम आयोजन की सहयोगी संस्था श्री नारायण सेवा एवं विकास संस्थान के अध्यक्ष राम सिंह ने आभार व्यक्त किया। 
 सिखाएंगे आत्मरक्षा के गुर 
          नमहिला अधिकारिता विभाग की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के आरंभ होने के अवसर पर जिले की महिलाओं के लिए विशेष पहल शुरू की  गई है। कोई भी महिला, बालिका आत्मरक्षा सीखने के लिए 5 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।  महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने बताया कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर बैच बनाकर स्काउट गाइड के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे। यह प्रशिक्षण निशुल्क रहेगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like