मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

ब्रेक्जिट पर फिर मतदान कराने का प्रयास किया बोरिस जॉनसन ने

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के अपने समझौते पर समर्थन जुटाने के लिए सोमवार को दूसरी बार कोशिश की। ब्रेक्जिट को

WAf𝕏TGin🖨
ब्रेक्जिट पर फिर मतदान कराने का प्रयास किया बोरिस जॉनसन ने

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के अपने समझौते पर समर्थन जुटाने के लिए सोमवार को दूसरी बार कोशिश की।

ब्रेक्जिट को लेकर संसद में इस सप्ताह महत्वपूर्ण फैसला लेना है। यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए 31 अक्टूबर की तय तारीख में महज 10 दिन बचे हैं।

ऐसे में जॉनसन सरकार अपने समझौते पर सांसदों को सीधे समर्थन या खारिज करने के लिए कहने का विचार कर रही है। समझौते की इन शर्तों के जरिए तय होगा कि आयरलैंड के संबंध में क्या बदलाव करना है।

इस अनुरोध के दो दिन पहले ब्रेक्जिट समझौते में देरी के लिए सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया था।