ब्रेक्जिट पर फिर मतदान कराने का प्रयास किया बोरिस जॉनसन ने

( 8369 बार पढ़ी गयी)
Published on : 22 Oct, 19 06:10

ब्रेक्जिट पर फिर मतदान कराने का प्रयास किया बोरिस जॉनसन ने

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूरोपीय संघ से अलग होने के अपने समझौते पर समर्थन जुटाने के लिए सोमवार को दूसरी बार कोशिश की। ब्रेक्जिट को लेकर संसद में इस सप्ताह महत्वपूर्ण फैसला लेना है। यूरोपीय संघ से अलग होने के लिए 31 अक्टूबर की तय तारीख में महज 10 दिन बचे हैं। ऐसे में जॉनसन सरकार अपने समझौते पर सांसदों को सीधे समर्थन या खारिज करने के लिए कहने का विचार कर रही है। समझौते की इन शर्तों के जरिए तय होगा कि आयरलैंड के संबंध में क्या बदलाव करना है। इस अनुरोध के दो दिन पहले ब्रेक्जिट समझौते में देरी के लिए सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया था।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.