GMCH STORIES

31 दिसंबर को बिहार – झारखंड में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडे 2’

( Read 12208 Times)

23 Dec 20
Share |
Print This Page
31 दिसंबर को बिहार – झारखंड में रिलीज होगी भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडे 2’

कुणाल तिवारी और काजल यादव अभिनीत भोजपुरी फ़िल्म 'गुंडे 2' बिहार – झारखंड में 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इसकी जानकारी खुद कुणाल तिवारी ने दी। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म लीक से हटकर है। हमें पूरी उम्‍मीद है कि दर्शकों को यह फिल्‍म पसंद आयेगी। फिर भी हम बिहार – झारखंड के तमाम सिने प्रेमियों से अपील करते हैं कि आप फ़िल्म 'गुंडे 2' को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। जितना मजा‍ फिल्‍म के पहले पार्ट में आया था, उससे तीन गुना ज्‍यादा मजा इस पार्ट में आने वाला है।

मधु मंजुल आर्टस प्रस्‍तुत व गीता तिवारी प्रोडक्‍शन कृत भोजपुरी फ़िल्म 'गुंडे 2' को लेकर कुणाल ने बताया कि फिल्‍म पूरी तरह से कमर्सियल है, लेकिन बेहद साफ सुथरी है। इसमें एक्शन, इमोशन, कॉमेडी सब है। खासकर मेरी और काजल की केमेस्‍ट्री लाजवाब है। हमने फिल्‍म में अपना हंड्रेड परसेंट दिया है। इसलिए मुझे लगता है कि हमारी जोड़ी दर्शकों को पसंद आने वाली है। फिल्‍म में गाने भी बेहतरीन है। डायलॉग लुभावने हैं। संवाद आकर्षण पैदा करने वाले हैं। इसलिए फिल्‍म जरूर देखें।  

आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्‍म ‘गुंडे 2’ का निर्माण धीरेंद्र कुमार झा व गीता तिवारी कर रही हैं। निर्देशक धीरेंद्र कुमार झा हैं। कार्यकारी निर्माता महेश उपाध्‍याय हैं। गीतकार और संगीतकार मुन्‍ना दुबे हैं। फिल्‍म के पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं।  फ़िल्म में कुणाल तिवारी के साथ विराज भट्ट, नीरज निराला, काजल यादव, ऋतिका शर्मा, मानिशा यादव , सुशील सिंह, विपिन सिंह, युगांत सिंह, सोनिया मिश्रा और आशीष दुबे मुख्य भूमिका में हैं।  कैमरामैन नागेंद्र कुमार हैं। लेखक ओम यादव हैं। एक्‍शन हीरा लाल यादव, संकलन विकास पवार, कोरियोग्राफी सुदामा मिंज और निर्माण प्रबंधक आशीष दुबे हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like