मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

हिन्दुस्तानी गाना गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम

पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हिन्दुस्तानी

WAf𝕏TGin🖨
 हिन्दुस्तानी गाना गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम

कराची। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हिन्दुस्तानी गीत गाने के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश कि मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है।

आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है।

स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।’’ दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो।