हिन्दुस्तानी गाना गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम

( 7399 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 05:08

 हिन्दुस्तानी गाना गाने पर ट्रोल हुए आतिफ असलम कराची। पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम को न्यूयॉर्क में इस महीने की शुरूआत में आयोजित पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक हिन्दुस्तानी गीत गाने के लिए न सिर्फ सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है बल्कि देश कि मुख्यधारा की मीडिया भी उनकी आलोचना कर रही है। आतिफ ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 2009 में आयी रणबीर कपूर और कटरीना कैफ की फिल्म ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ का गीत ‘तेरा होने लगा हूं’ बेहद लोकप्रिय रहा है।

स्वतंत्रता दिवस परेड में हिन्दुस्तानी गीत गाने के बाद देश के कई लोग आतिफ की देशभक्ति पर सवाल खड़े करने लगे हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, ‘‘आतिफ असलम के लिए कोई सम्मान नहीं है।’’ दूसरे यूजर ने आतिफ असलम के बहिष्कार की बात कही है। एक ने लिखा है ‘‘आतिफ असलम का बहिष्कार करो।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.