उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने सोमवार को जयपुर में कुलाधिपति एवम राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की। विवि प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए नवाचार एवं रोजगार परक शैक्षिक कार्यों एवम पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय शैक्षिक एवं समग्र विकास से युक्त शोध एवं शिक्षा का सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया।
प्रो अमेरिका सिंह ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने सोमवार को जयपुर में कुलाधिपति एवम राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में शिष्टाचार मुलाकात की।
