प्रो अमेरिका सिंह ने राज्यपाल से की  शिष्टाचार भेंट

( 7734 बार पढ़ी गयी)
Published on : 03 Aug, 20 15:08

प्रो अमेरिका सिंह ने राज्यपाल से की  शिष्टाचार भेंट

उदयपुर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो अमेरिका सिंह ने सोमवार को जयपुर में कुलाधिपति एवम राज्यपाल कलराज मिश्र से राजभवन में  शिष्टाचार मुलाकात की। विवि प्रवक्ता डॉ कुंजन आचार्य ने बताया कि इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आदिवासी विद्यार्थियों के चहुमुखी विकास के लिए नवाचार एवं रोजगार परक शैक्षिक कार्यों एवम पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय शैक्षिक एवं समग्र विकास से युक्त शोध एवं शिक्षा का सकारात्मक माहौल बनाने पर जोर दिया।


साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.