GMCH STORIES

आत्मरक्षा शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

( Read 6665 Times)

11 Sep 23
Share |
Print This Page
आत्मरक्षा शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

निम्बाहेड़ा।विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ निम्बाहेड़ा एवं मानव अधिकार एवं सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक योगी के निर्देशानुसार निम्बाहेड़ा इकाई द्वारा स्थानीय विशाल अकादमी माध्यमिक विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय आत्मरक्षण शिविर का समापन सोमवार को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पेंशनर समाज निम्बाहेड़ा के अध्यक्ष मानमल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में यशवंत राव कदम, उपाध्यक्ष पेंशनर समाज निम्बाहेड़ा मौजूद रहे, वहीं अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन निम्बाहेड़ा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एवं मानव अधिकार संगठन स्वरोजगार एवं कौशल विकास की जिला अध्यक्ष रेखारानी तिवारी ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत उद्बोधन विद्यालय निदेशक पंकज कुमार झा ने दिया। इस अवसर पर मिट्टी के गणेश बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया गया। जिसमें विजेता देवांश कुमावत प्रथम, विद्या भांबी द्वितीय एवं भावेश कुमावत तृतीय रहे।

आत्मरक्षा प्रतियोगिता में प्रथम बालक वर्ग प्रिंस सिसोदिया एवं बालिका वर्ग में जोया खान रही, जिन्हें अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। आत्मरक्षा प्रदर्शन कार्यक्रम में हंसिका, काशवी शारदा, आरव धूत, सचिन भांबी, आरवी खेरोदिया, अपूर्वा तानन, जीविका शारदा, कशिश कुमावत और रिधिका जनार्दन ने अभूतपूर्व योग कला का प्रदर्शन किया। पूरी टीम को मंच द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि मानमल शर्मा ने संबोधित करते हुए विद्यालयों में शिक्षा के अतिरिक्त भी अन्य कौशल विकास के कार्यक्रमों  के आयोजन पर जोर दिया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि यशवंत राव कदम ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम संयोजक रेखारानी तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी अब कमजोर नहीं वह शक्ति स्वरूपा है। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ एवं मानव अधिकार संगठन रोजगार एवं कौशल विकास के संयुक्त तत्वाधान में इस प्रकार के अभिनव कार्यक्रम वर्ष पर्यंत आयोजित किए जाते हैं। बच्चों को आत्मरक्षा के गुरु सीखने के साथ ही रोजगार कौशल के लिए ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण, मेहंदी कार्यशाला, मूर्ति निर्माण एवं अन्य विविध कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता है। विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ निम्बाहेड़ा एवं मानव अधिकार संगठन रोजगार एवं कौशल विकास के संयुक्त तत्वावधान में 12 सितंबर 2023 मंगलवार से 12 दिवसीय निःशुल्क ब्यूटी पार्लर, मेहंदी निर्माण, हेंडीक्राफ्ट एवं हैंडलूम निर्माण कार्यशाला का आयोजन पेंशनर्स भवन, आदर्श कॉलोनी निम्बाहेड़ा में किया जाएगा। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका तृप्ति कुमावत ने किया।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन निम्बाहेड़ा की महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष भगवती शर्मा, प्रभारी मंत्री किरण व्यास, महामंत्री रितिका शर्मा, मानव अधिकार संगठन रोजगार एवं कौशल विकास की कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कोठारी, सांस्कृतिक सचिव माधुरी अग्रवाल, सचिव ज्योति मखीजा, सदस्य फरजाना खान विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शिखा झा, विद्यालय अध्यापिका सुशीला माहेश्वरी, सीमा शर्मा, प्रतिभा सोमानी, सादिया, दुर्गा यादव, स्नेहा कैथवास, मेघना कैथवास, सायरा सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like