GMCH STORIES

पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां संस्करण सम्प

( Read 3499 Times)

01 May 23
Share |
Print This Page

पीएम मोदी के मन की बात का 100 वां संस्करण सम्प

निम्बाहेड़ा।देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्ष 2014 में दशहरा पर्व से आरम्भ की गई मन की बात परिचर्चा का सफरनामा 100 वें संस्करण की सम्पन्नता के साथ निरन्तर जारी है। मन की बात के 100 वें संस्करण को रविवार को देश ही नही अपितु विदेशों में भी बढ़ चढ़ कर सुना गया। इसी क्रम में निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन के समीप स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के नेतृत्व एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक की विशेष उपस्थिति में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। इसके पश्चात पूर्व मंत्री कृपलानी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा की गई यह परिचर्चा सदैव मन की भावनाओं से परिपूर्ण होकर राजनीति से हटकर सामाजिक मुद्दों पर केंद्रित रही है। कृपलानी ने कहा कि सुशासन को बढ़ावा देने और लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए संचार के साधन का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर पीएम मोदी ने देशवासियों से संवाद नही बल्कि इसके माध्यम से पूरे देश के लोगों की विचारधारा और इतिहास के वे पल जो लुप्त हो रहे हैं उन कहानियों को उजागर करने का कार्य किया है। 

इस अवसर पर पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक, पूर्व विधायक एवं विधानसभा संयोजक अशोक नवलखा, विस्तारक अभिराज पांडे, वरिष्ठ नेता सुरेश खेरोदिया, प्रदीप मोदी, ललित प्रकाश शारदा, वेदप्रकाश चतुर्वेदी, हरिहर राव मराठा, चंद्रमोहन गुप्ता, भाजपा नगर महामंत्री पारस वीरवाल, विजय काबरा, मयंक अग्रवाल, उपाध्यक्ष देवकरण समदानी, नरेश आमेटा, विमल कोठारी, मंत्री पुष्कर सोनी, भाजपा महिला नगर मंडल अध्यक्ष आरती शर्मा, पार्षद प्रेम बाहेती, कला देवी मालवीय, लीला कुमावत, अनिल पगारिया, राजेश गांधी, पूर्व पार्षद गोपाल कुमावत, भाजयुमो नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, चिराग मंत्री, आशीष टांक, मुकेश बम, अनिल बोडाना, संजय शर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, अर्जुन सोनी, लोकेश सुथार, नितेश शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि अशोक मालवीय, एकता मराठा, रागिनी आमेटा, सीमा लुहाडिया, रेखा वसीटा, सोनू गौड़, मेघा श्रीवास्तव, इशिका कृपलानी, बसंतीलाल जैन, भेरूलाल धाकड़ कनेरा, लालचंद धाकड़, अभिषेक भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like