GMCH STORIES

प्रदेश में बढ़ रहे दलित अत्याचारों पर युवा मोर्चा का फुटा आक्रोश

( Read 2893 Times)

14 Jul 21
Share |
Print This Page
प्रदेश में बढ़ रहे दलित अत्याचारों पर युवा मोर्चा का फुटा आक्रोश

चित्तौड़गढ़ , बुधवार/राजस्थान प्रदेश में आए दिन अपराध, डकैती एवं हत्या जैसी घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ रही हैं। झालावड जिले के झालरापाटन में 01 जुलाई 2021 को हल्दीघाटी रोड पर समुदाय विशेष द्वारा कृष्णा वाल्मीकी की लाठी, भाला, सरीयों से हमला कर हत्या कर दी गई। इसका विरोध करने पर जयपुर में युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवं पदाधिकारी शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देने गए थे जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा बर्बरता पूर्वक धक्का मुक्की करी। कलेक्ट्रेट परिसर में स्तिथि तनावपूर्ण तब हो गई जब भाजयुमो कार्यकर्ताओं को ज्ञापन देने जाने से रौक लिया गया।ग़ौरतलब है कि भाजपा नगर महामंत्रीविश्वनाथ टाँक एवं अन्य पधाधिकारियो को ज्ञापन देने जाने से रौक लिया गया यही नही पुलिस द्वारा धक्का मुक्की भी कि गई।जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रुद ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीक़े से अनुशासन में ज्ञापन देने आए कार्यकर्ताओं पर धक्का मुक्की करना दुर्भाग्यपूर्ण है,इसकी जितनी निंदा की जाए कम है।झालावाड में शौक संतप्त परिवार को ढंाढस बंधाने गये प्रदेश उपाध्यक्ष व संासद सी.पी.जोशी एवं प्रकितनिधी मण्डल को रास्ते में भारी पुलिस जाप्ते के साथ रोक लिया गया, जो न्योचित नहीं है। इसी धटनाक्रम के विरोध में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला फंुक कलेल्टर को ज्ञापन सौंपा गया। भाजपा नगर महामंत्री विश्वनाथ टांक, जिला महामंत्री जीवन चैधरी, जिला उपाध्यक्ष सुरेश गाडरी, रितिक ओझा, दिपक शर्मा, जिला प्रवक्ता सुभाष शर्मा, आई.टी. जिला संयोजक राजन माली, मनकी बात जिला संयोजक मोनु जोशी, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, बस्सी मण्डल अध्यक्ष यशवंत पुरोहित, भाजपा समर्थन मंच विजय सिंह सोलंकी, शिवराज सिंह बैजनाथिया, पुरण कीर, अर्जुन सिंह,जिला मंत्री रमेश सुथार, मण्डल महामंत्री कल्याण वैष्णव,महामंत्री देवीलाल अहीर, शुभम सुखवाल, आशिष सिलकीगर, उपाध्यक्ष छोटू सिंह, मुकेश जाट, पार्षद अविनाश शर्मा, पवन तिवारी, राजमल सुखवाल, विजयी सोलंकी, मोनु गुर्जर, प्रदीप लढढा, जितेन्द्र शर्मा, भैरू जाट, राधेश्याम कुमावत, रमेश चैधरी, मुकेश जाट, धीरज सुखवाल, प्रकाश साहु, अक्षय सुराणा, कालु गाडरी आदि उपस्थित थे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like