GMCH STORIES

सांसद जोशी ने आज भी किया मुंबई प्रचार

( Read 12418 Times)

18 Oct 19
Share |
Print This Page
सांसद जोशी ने आज भी किया मुंबई प्रचार

चित्तौडगढ /  चित्तौडगढ सांसद सी.पी. जोशी ने गुरुवार को भी मुंबई में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जन संफ और सामाजिक समूहों को संबोधित किया। प्रातः ८.३० बजे सांसद जोशी ने मुंबई नार्थ के सांसद गोपाल शेटटी से मुलाकात कर मुम्बई चुनाव प्रचार के लिए चर्चा की, उसके बाद उनके साथ पोइसर जिमखाना ग्राउंड एवं वीर सावरकर गार्डन का निरीक्षण किया।

           गोरेगांव स्थित मेवाड भवन में जैन संत श्री गौतम मुनि के दर्शन किये एवं रमेशमुनिजी महारासा की पुण्य स्मृति की गुनानुवाद सभा मे अपने व्यक्तव्य रखे।

          वहां से भायंदर में भाजपा के विधायक श्री नरेंद्र मेहता के पक्ष में राजस्थानी युवा शक्ति फाउंडेशन (राजस्थानी ३६ कौम) द्वारा आयोजित सभा मे सम्मिलित हुए। 

सांसद जोशी ने बोरीवली विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार सुनील राणे के समर्थन में चिकित्सकों की विशेष बैठक को संबोधित किया।

         इस सभा का आयोजन पारस चपलोत एवं दीपक परमार के सहयोग से हुआ।            चित्तौडगढ मित्र मंडल की और से अशोक सुराणा, राकेश सिंघवी,  रवि कुदाल,  अमित टोंगिया ने सांसद जोशी का सम्मान भी किया।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like