GMCH STORIES

सांसद जोशी नितिन गडकरी के साथ बैठक में शामिल हुए

( Read 6830 Times)

16 Aug 18
Share |
Print This Page
सांसद जोशी नितिन गडकरी के साथ बैठक में शामिल हुए चित्तौडगढ| सांसद सी.पी.जोशी मंगलवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के सानिध्य में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडे संबंधित अधिकारियों के साथ संसदीय क्षेत्र से संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग से जुडे विषयों पर चर्चा कि।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सांसद जोशी द्वारा केन्द्रीय सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संसदीय क्षेत्र में केन्द्रीय सडक निधि (सी.आर.एफ.) के द्वारा स्वीकृत ७ सडकों के लिये धन्यवाद दिया। सांसद जोशी द्वारा बैठक में कोटा-रावतभाटा-भैसरोडगढ-सिंगोली-रतनगढ-मंदसौर-प्रतापगढ-धरीयावद नवीन राष्ट्ीय राजमार्ग, जिला मुख्यालय प्रतापगढ मे बाईपास, भटेवर-मावली-नाथद्वारा-देसुरी राष्ट्रीय राजमार्ग की प्रगति एवं मावली से खण्डेल चौराहा सडक निर्माण की प्रगति, चित्तौडगढ-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-७६ पर आवागमन हेतु अण्डर पास एवं अप्रोच रोड निर्माणपर चर्चा करने के साथ-साथ संसदीय क्षेत्र की यातायात की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण सडको राजमार्ग संख्या ७५८ एवं ७६ के मध्य स्थित कारोई-राशमी-कपासन-भादसोडा (लगभग ६२ कि.मी.) सडक मार्ग, चित्तौडगढ से कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग-२७ पर स्थित बस्सी (जिला चित्तौडगढ) से आम्बा (जिला भीलवाडा) २७ किमी. सडक मार्ग, चित्तौडगढ जिला मुख्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत रिंग रोड निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७६ एवं राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७९ को जोडने वाले निम्बाहेडा से मंगलवाड (लगभग ४० कि.मी.) सडक मार्ग, सिंगोली से काटुन्दा सडक (२२-२५ किमी.) सडक, ग्राम डेट (एन.एच. ७९) से प्रारम्भ होते हुए नगरी व बस्सी के बीच एन एच. २७ को जोडने के लिये १५ किमी. बाईपास निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या ७६ एवं नवीन घोषित राजमार्ग कोटा से बांसवाडा राजमार्ग के मध्य स्थित भटेवर (जिला उदयपुर)-भीण्डर-कानोड-धरियावद ( जिला प्रतापगढ ) सडक मार्ग, में बडीसडको को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल करने एवं छोटी सडकों को केन्द्रीय सडक निधि के अंतर्गत स्वीकृति करने का आग्रह किया।
केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी ने ससद जोशी के आग्रह पर सकारात्मक रूप से संबधित अधिकारियों अपेक्षित दिशा निर्देश प्रदान किये। सांसद जोशी ने कहा कि आने वाले दिनो में क्षेत्र की कुछ सडकों को राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल किया जायेगा।
इस बैठक के दौरान वैभव डांगे, केन्द्रीय सडक एवं परिवहन मंत्री के निजि सचिव श्री सुनिल कुमार मिश्रा, महाप्रबंधक तकनिकि एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबधित अधिकारी बी. के. सिन्हा व अश्वनी कुमार उपस्थित थे।





Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like