मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

अब ATM कार्ड को कर सकेंगे Switch ON, Switch OFF

रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंकों तथा कार्ड जारी करने वाली अन्य कंपनियों से ग्राहकों को उनके डेबिट या क्रेडिट अथवा आभासी कार्ड स्वयं से बंद करने और उसे खोलने

WAf𝕏TGin🖨
अब ATM कार्ड को कर सकेंगे Switch ON, Switch OFF

मुंबई। रिजर्व बैंक ने बुधवार को बैंकों तथा कार्ड जारी करने वाली अन्य कंपनियों से ग्राहकों को उनके डेबिट या क्रेडिट अथवा आभासी कार्ड स्वयं से बंद करने और उसे खोलने (स्विच ऑन और स्विच ऑफ) की सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। ग्राहकों को इस तरह का विकल्प मोबाइल एप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम मशीन जैसे माध्यमों से मिल सकता है। इस कदम का मकसद कार्ड के जरिये डिजिटल लेन-देन को और सुरक्षित बनाना है।