मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Bhilwara News

कबूतरों के शिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

पुर स्थित पातोला महादेव मंदिर रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में मक्का चुगने आए कबूतरों का 7 लड़कों ने गिलोल से शिकार

WAf𝕏TGin✉🖨
कबूतरों के शिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
भीलवाड़ा | पुर स्थित पातोला महादेव मंदिर रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में मक्का चुगने आए कबूतरों का 7 लड़कों ने गिलोल से शिकार किया। इसकी प्राथमिकी पीपुल फाॅर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने एसपी से की। उन्होंने शिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। जाजू ने बताया कि शिकार करने के बाद मंदिर परिसर में आकर शिकारी मृत कबूतरों का बंटवारा कर रहे थे। कस्बेवासियों के वहां आ जाने पर वे भाग छूटे।