कबूतरों के शिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

( 2542 बार पढ़ी गयी)
Published on : 12 Aug, 18 07:08

कबूतरों के शिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग भीलवाड़ा | पुर स्थित पातोला महादेव मंदिर रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर परिसर में मक्का चुगने आए कबूतरों का 7 लड़कों ने गिलोल से शिकार किया। इसकी प्राथमिकी पीपुल फाॅर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने एसपी से की। उन्होंने शिकारियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। जाजू ने बताया कि शिकार करने के बाद मंदिर परिसर में आकर शिकारी मृत कबूतरों का बंटवारा कर रहे थे। कस्बेवासियों के वहां आ जाने पर वे भाग छूटे।
साभार :


© CopyRight Pressnote.in | A Avid Web Solutions Venture.