GMCH STORIES

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर सर्व समाज बैठक में व्यवस्था समितियों का गठन, जनसंपर्क जोरों पर

( Read 3866 Times)

24 Jun 25
Share |
Print This Page

जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर सर्व समाज बैठक में व्यवस्था समितियों का गठन, जनसंपर्क जोरों पर

बांसवाड़ा ।इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा द्वारा 28 जून शनिवार को पहली  बार गुप्त नवरात्रि में भगवान् योगेश्वर श्री जगन्नाथ रथयात्रा को लेकर मंगलवार को सर्व सनातनी समाज की बैठक अभिनंदन निमाई प्रभु, अचिंत्य दशरथी प्रभु और अभय गौरांग दास के मार्गदर्शन में इस्कॉन केन्द्र बांसवाड़ा केंद्र में रथयात्रा की तैयारीयो को अन्तिम रूप दिया गया।

 

उल्लेखनीय हैं कि माता सुभद्रा जी को महालक्ष्मी जी का अवतार माना जाता है और नवरात्रि में भगवान् योगेश्वर श्री जगन्नाथ जी के साथ पूजा विधान विशेष फलदाई होती हैं।

 

*विभिन्न समितियों का गठन कर सेवादार बनाए*

 

जिसमें रथयात्रा की विभिन्न सेवाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर प्रमुख बनाए गए ओर विभिन्न सेवादार प्रभारी नियुक्त किये गये।

 

*वित्त प्रबंधन सेवा*

 

 रथयात्रा के लिए वित्त प्रबंधन सेवा का जिम्मा अभय गौरांग दास , विश्व आत्मा दास, सुरेश कुमार और नीरज पाठक संभालेंगे। 

 

*रथयात्रा साज़ सज्जा सेवा प्रमुख*

 

इसके अलावा अचिंत्य दशरथी प्रभु और विश्वात्मा दास भगवान् योगेश्वर श्री जगन्नाथ रथयात्रा साज़ सज्जा सेवाप्रमुख बनाए गए हैं।

 

*भोग महा प्रसाद भंडारा सेवा*

 

इसके अलावा अभिनंदन निमाई प्रभु  की अगुवाई में भोग महा प्रसाद भंडारा सेवा की अगुवाई में 21 सदस्यीय साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं की टीम व्यवस्था सुनिश्चित करेगी।

 

*प्रचार प्रसार मीडिया सेवा*

 

इसके अलावा  प्राण नाथ निताई प्रभु ,रचना व्यास ,कुशल, मानव ,अरुण कुमार प्रचार प्रसार मीडिया सेवा प्रमुख बनाए गए हैं।

 

*56 भोग सेवा*

 

*56 भोगों का महाप्रसाद साधिकाएं हाथों से निर्मित करेगी*

 

इसके अलावा गोपी गणवेश में सर्व समाज  की धार्मिक महिलाएं पूरी शुद्धता से घर घर से 56 भोग तैयार करेगी जिनमें

श्रीमति चंद्रकांता वैष्णव, अनिता, अर्चना  और रचना व्यास, विभा और हिमानी पाठक ,कृपाली भट्ट भगवान  योगेश्वर श्री जग्गनाथ, सुभद्रा, बलदेव को 56 भोग सेवा प्रमुख बनाई गई हैं जो व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी।

 

*हरिनाम संकीर्तन सेवा*

 

 इसके अलावा नेमिष , प्राण नाथ निमाई प्रभु रथयात्रा के दौरान हरिनाम संकीर्तन सेवा प्रमुख बनाए गए हैं ।

 

*भीड़ प्रबंधन सेवा ,अनुशासन के साथ साथ पुस्तको का वितरण भी*

 

इसके अलावा शारीरिक शिक्षका साधिका कृपाली भट्ट की अगुवाई में शुभम , कल्प , काव्य , हमेंद्र , जतिन , सुनील  अनुशासन प्रमुख बनाए गए हैं जो भीड़ प्रबंधन सेवा के साथ-साथ कृष्ण भावनामृत भक्ति साधना युक्त पुस्तको का वितरण भी करेंगे। 

 

*स्वागत ,आरती विधान, रंगोली सेवा प्रमुख*

 

इसके अलावा हिमानी पाठक, मीनल , खुशी ,  अंजलि  रथयात्रा के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर भगवान् योगेश्वर श्री जग्गनाथ जी के स्वागत ,आरती विधान, रंगोली सेवा प्रमुख बनाई गई हैं 

 

*जल सेवा प्रमुख*

 

इसके अलावा  किशोर पंड्या की अगुवाई में डिंपल , निखिल , अजय , दक्ष , कांता , रतन किशोर पंड्या ओड्रिला मंडल  शिल्पा,अक्षी,शाबुनी मंडल को जल सेवा प्रमुख बनाए गए हैं 

 सभी भक्त रथयात्रा के लिए बहुत उत्साहित हैं। 

 

*व्यवस्था सुनिश्चित  का आव्हान*

 

इस्कॉन बांसवाड़ा ने सर्व समाज सेवीयो, सनातनी वैष्णव भक्तों 

 से भगवान् योगेश्वर श्री जग्गनाथ, सुभद्रा और बलदेव के रथ यात्रा में शामिल हो कर व्यवस्था सुनिश्चित  का आव्हान किया है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like