GMCH STORIES

बांसवाड़ा जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्र के परिणाम घोषित

( Read 4501 Times)

12 Dec 18
Share |
Print This Page
बांसवाड़ा जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्र के परिणाम घोषित बांसवाड़ा\ विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत मंगलवार को जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना शहर के गोविन्द गुरु स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुई। जिसमें बांसवाड़ा एवं बागीदौरा विधानसभा सीट पर इंडियन नेशनल कांग्रेस, गढ़ी एवं घाटोल विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी तथा कुशलगढ़ विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) भगवती प्रसाद ने बताया कि घाटोल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के हरेन्द्र निनामा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस के नानालाल निनामा को 4 हजार 449 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के हरेन्द्र निनामा को 1 लाख 1 हजार 121, इंडियन नेशनल कांग्रेस के नानालाल निनामा को 96 हजार 672 मत मिले। इसी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के लक्ष्मण को 3 हजार 135, बीटीपी के नरेश कुमार को 4 हजार 660, जेडीयु के नाथुलाल को 912, निर्दलीय नवनीतलाल निनामा को 3 हजार 899, बापुड़ा निनामा को 1 हजार 636, मदनलाल को 1 हजार 371 मत मिले जबकि नोटा में 4 हजार 857 मत दर्ज किए गए।
गढ़ी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के कैलाशचन्द्रमीणा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी इंडियन नेशनल कांग्रेस की कांता भील को 24 हजार 401 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के कैलाशचंद्र मीणा को 99 हजार 350, इंडियन नेशनल कांग्रेस की कांता भील को 74 हजार 949 मत मिले। इसी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के चेतन को 2 हजार 618, आम आदमी पार्टी के देवीलाल डामोर को 1 हजार 159, बीटीपी के राजू को 23 हजार 93 मत मिले जबकि नोटा में 4 हजार 619 मत दर्ज किए गए।
बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रस के अर्जुनसिंह बामनिया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के हकरू मईड़ा को 18 हजार 366 मतों से पराजित किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के अर्जुनसिंह बामनिया को 88 हजार 447, भारतीय जनता पार्टी के हकरू मईड़ा को 70 हजार 81 मत मिले। इसी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी की शान्ता को 2 हजार 223, जेडीयु के धीरजमल डिंडोर को 5 हजार 9, निर्दलीय धनसिंह रावत को 32 हजार 950, रूपचन्द रावत को 1 हजार 258 मत मिले जबकि नोटा में 3 हजार 910 मत दर्ज किए गए।
बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र से इंडियन नेशनल कांग्रेस से महेन्द्रजीत सिंह मालवीया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के खेमराज गरासिया को 21 हजार 310 मतों से पराजित किया। इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेन्द्रजीत सिंह मालवीया को 97 हजार 638, भारतीय जनता पार्टी के खेमराज गरासिया को 76 हजार 328 मत मिले। इसी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी की रतन को 3 हजार 309, बीटीपी के कमलकान्त कटारा को 9 हजार 538, जेडीयु के वालाराम को 1 हजार 267, निर्दलीय कमलकिशोर पारगी को 1 हजार 364, जाहु को 2 हजार 837 मत मिले जबकि नोटा में 5 हजार 581 मत दर्ज किए गए।
कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रमीला खड़िया ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के भीमा भाई को 18 हजार 950 मतों से पराजित किया। निर्दलीय रमीला खड़िया को 94 हजार 344, भारतीय जनता पार्टी के भीमा भाई को 75 हजार 394 मत मिले। इसी विधानसभा क्षेत्र से बीएसपी के छगन को 6 हजार 16, एआरजेपी के दिनेश को 2 हजार 527, एलजेडी के फतेहसिंह को 2 हजार 281, निर्दलीय अशोक को 1 हजार 616, देवचंद मावी को 3 हजार 11, नरेश को 1 हजार 709 मत मिले जबकि नोटा में 11 हजार 2 मत दर्ज किए गए।
मतदान के बाद नोटा में भी कुशलगढ़ अव्वल:
विधानसभा आम चुनाव 2018 के तहत 7 दिसम्बर को हुए मतदान में जिले में कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक मतदान के साथ कुशलगढ़ अव्वल रहा था। इसी तरह मंगलवार को हुई मतगणना में नोटा में पड़े मतों की संख्या की दृष्टि से भी कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र ने ही बाजी मारी है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like