मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

चुस्त प्रशासन रख रहा है हाईटेक निगाहें

लोगों को होम क्यूरेनटाईन के निर्देशों की पालना के निर्देश

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग तरीकों से प्रयास किए जा रहे हैं।
  • इस कार्य में सूचना प्रौद्योगिकी का भी सहारा लेकर होम क्यूरेनटाईन किए गए लोगों पर निगाहें रखी जा रही है।
  • जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशों पर विदेशों, अन्य राज्यों व चिह्नीत जिलांे से पहुंचे लोगों को न सिर्फ चिह्नीत किया गया है और उन्हें होम क्यूरेनटाईन में रहने के निर्देश दिए गए हैं अपितु इन लोगों पर सामुदायिक निगरानी दलों के साथ-साथ टेलीफोन पर लाईव लोकेशन को शेयर करवाते हुए नज़र रखी जा रही है।
  • इसके साथ ही कुछ अधिकारी इन लोगों से गु्रप व्हाट्सअप विडियो चेटिंग के माध्यम से इनसे संवाद कर रहे हैं और उन्हें होम क्यूरेनटाईन के निर्देशों की पालना के लिए समझा भी रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
चुस्त प्रशासन रख रहा है हाईटेक निगाहें

उदयपुर, कोरोना संक्रमण से बचाव व रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अलग-अलग तरीकों से प्रयास किए जा रहे हैं। इस कार्य में सूचना प्रौद्योगिकी का भी सहारा लेकर होम क्यूरेनटाईन किए गए लोगों पर निगाहें रखी जा रही है।

जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी के निर्देशों पर विदेशों, अन्य राज्यों व चिह्नीत जिलांे से पहुंचे लोगों को न सिर्फ चिह्नीत किया गया है और उन्हें होम क्यूरेनटाईन में रहने के निर्देश दिए गए हैं अपितु इन लोगों पर सामुदायिक निगरानी दलों के साथ-साथ टेलीफोन पर लाईव लोकेशन को शेयर करवाते हुए नज़र रखी जा रही है। इसके साथ ही कुछ अधिकारी इन लोगों से गु्रप व्हाट्सअप विडियो चेटिंग के माध्यम से इनसे संवाद कर रहे हैं और उन्हें होम क्यूरेनटाईन के निर्देशों की पालना के लिए समझा भी रहे हैं।

कोटड़ा में पुलिस का रूट मार्च: इधर, कोटड़ा में लॉकडाउन के निर्देशों की अनुपालना कराने के लिए रविवार को उपखण्ड अधिकारी ने पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारी के साथ पुलिसकार्मिकों को लेकर कस्बे में रूटमार्च किया और लोगों को अपने घरों में ही बने रहकर सुरक्षित रहने का संदेश दिया।