GMCH STORIES

सुधर्मसागर महाराज का कविता में चातुर्मासिक प्रवेश

( Read 7397 Times)

22 Jul 18
Share |
Print This Page
उदयपुर। श्री आदिनाथ मानव कल्याण समिति सुधर्म विहार कविता गांव में आज २१ जुलाई को मुनि सुधर्म सागर जी के सानिध्य में एवं रणजीतसिंह मेहता के आतिथ्य में कलश स्थापना कार्यक्रम बडे हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
संस्था की मनोनीत सदस्या प्रतिभा सुराणा ने बताया कि अष्टप्रकारी पूजा ढोल मंजीरा विभिन्न धुनों के साथ पंच कल्याणक पूजा पढाई गई। यज्ञ अनुष्ठान घनश्याम पटवा एवम शिवजी माली ने करवाया। मुनि सुधर्म सागर के सानिध्य में महावीर धाम की समस्त गतिविधियों के सफल संचालन हेतु विशेष समिति का गठन किया गया। गठित समिति में किरण कुमार नागोरी चेयरमैन, रणजीत सिंह मेहता अध्यक्ष, प्रो. विमल शर्मा उपाध्यक्ष, श्रीमति कानन बाला लोढा सचिव, राजेन्द्र जावेरिया संगठन मंत्री,यशवंत तलेसरा सह सचिव, कुलदीप नाहर कोषाध्यक्ष तथा जितेंद्र मेहता व श्रीमति प्रतिभा सुराणा सदस्य मनोनीत किए गए। समणी आनन्दी बेन को सरंक्षक बनाने के साथ साथ मुनि सुधर्म सागर के वर्षावास में आज से दीपावली तक १११ दिन का मौन रहेगा। भजन संध्या गौतम स्वामी भक्ति मंडल द्वारा की गई। सचिव श्रीमति कानन बाला लोढा ने उपस्थित जन समुदाय का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like