GMCH STORIES

लेफ्टिनेंट जनरल सोनी ने सिटी पैलेस के संग्रह को बताया अद्भुत

( Read 5226 Times)

04 Jun 18
Share |
Print This Page
लेफ्टिनेंट जनरल सोनी ने  सिटी पैलेस के संग्रह को बताया अद्भुत उदयपुर । अपने निजी प्रवास पर उदयपुर आए लेफ्टिनेंट जनरल दक्षिण कमाण्ड, थारतीय थल सेना के डी. आर. सोनी रविवार देर शाम यहां सिटी पैलेस परिसर स्थित सिल्वर गैलेरी एवं क्रिस्टल गैलेरी का अवलोकन कर जगमंदिर पहुंचे।
महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने बताया कि लेफ्टिनेंट जनरल सोनी सपत्नी अपने संग अन्य सैन्य अधिकारियों एवं टुकडयों के साथ सिटी पैलेस संग्रहालय पहुंचे। यहां उनका पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। साथ ही उनको म्यूजियम संबंधित पठन पाठन सामग्री भेंट की गई। लेफ्टिनेंट जनरल सोनी ने विजिटर्स बुक में लिखा कि जीवंत विरासत एवं इतिहास का साक्षी है सिटी पैलेस संग्रहालय। उन्होंने फाउण्डेशन के इस अद्भुत कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने नौका विहार पश्चात ऐतिहासिक जग मंदिर के रखरखाव पर भूरि-भूरि प्रशंसा की।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like