GMCH STORIES

चेन्नई का अजेय अभियान जारी

( Read 5442 Times)

18 Apr 15
Share |
Print This Page
डवेन स्मिथ और ब्रैंडन मैकुलम की सलामी जोड़ी से मिली तूफानी शुरुआत की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए आईपीएल आठ में आज यहां मुंबई इंडियन्स को 20 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से हराया। मुंबई की यह लगातार चौथी हार है।

मुंबई ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों से उबरकर सात विकेट पर 183 रन बनाये। उसकी तरफ से कीरोन पोलार्ड ने दसवें ओवर में क्रीज पर कदम रखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 64 रन बनाये जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। रोहित ने 50 रन की पारी खेली। मुंबई ने आखिरी दस ओवरों में 121 रन बनाये। चेन्नई की तरफ से आशीष नेहरा ने 23 रन देकर तीन विकेट लिये।

स्मिथ (30 गेंद पर 62 रन) और मैकुलम (20 गेंद पर 46 रन) ने पहले विकेट के लिये केवल 7.2 ओवर में 109 रन जोड़कर चेन्नई को तूफानी शुरुआत दिलायी। बाद में सुरेश रैना ने 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन बनाये। चेन्नई ने केवल 16.4 ओवर में चार विकेट पर 189 रन बनाकर तीन मैचों में अपने अंकों की संख्या छह पर पहुंचायी। इससे मुंबई का आईपीएल आठ में पहली जीत का इंतजार बढ़ गया।

अपने आक्रामक तेवरों के लिये मशहूर मैकुलम और स्मिथ ने शुरू से ही 15 रन प्रति ओवर की दर से रन बनाये। इन दोनों ने मुंबई के मुख्य गेंदबाज लेसिथ मालिंगा को निशाने पर रखा जिन्होंने अपने पहले दो ओवरों में 33 रन लुटाये। उनके पहले ओवर में 12 और दूसरे ओवर में 21 रन बने। स्मिथ और मैकुलम ने इस ओवर में दो-दो चौके जड़े।

इससे मुंबई के गेंदबाजों पर दबाव आ गया। बायें हाथ के स्पिनर सुचित ने भी अपने पहले दो ओवरों में 33 रन दिये। स्मिथ ने उनके एक ओवर में दो चौके और दो छक्के लगाये। रोहित को मजबूर होकर पावरप्ले के आखिरी ओवर में हरभजन सिंह को गेंद सौंपनी पड़ी। इससे भी फर्क नहीं पडम। हरभजन के ओेवर में चार चौके लगे और चेन्नई पावरप्ले में 90 रन जुटाने में सफल रहा। यह आईपीएल के पावरप्ले में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

स्मिथ ने पहले छह ओवरों में ही 22 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया था। मैकुलम ने पवन सुयाल की गेंद पर विकेटकीपर के पीछे छक्का जड़कर सातवें आेवर में चेन्नई का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। मैकुलम हालांकि अर्धशतक पूरा नहीं कर पाये।
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like