प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं के लिए फीस समाप्त होगी
( Read 5572 Times)
18 Aug 17
Print This Page
सरकार सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में महिलाओं के लिए फीस समाप्त कराएगी।ऐसा सभी राज्यों की प्रतियोगी परीक्षाओं में भी किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि केंद्र और राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाएं अधिक संख्या में आएं।अभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या 20 फीसदी से भी कम है। सरकार का लक्ष्य है कि 2030 तक नौकरियों में महिलाओं की संख्या पुरूषों के बराबर हो।इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए सरकार दो और विषयों पर तेजी से काम करेगी। इनमें एक है,पेशेवर शिक्षण संस्थानों के पास लड़कियों के अधिक संख्या में हॉस्टल खोलना।ऐसा सभी जिलों में सुनिश्चित किया जाएगा। दूसरा जिन जगहों पर अधिक रोजगार हैं या जो रोजगार सेंटर के रूप में पहचाने जाते हैं,वहां सरकार अधिक संख्या में वर्किग बूमेन हॉस्टल बनाएगी।इस विषय पर विभिन्न मंत्रालय मिलकर काम करेंगे। महिला और बाल विकास मंत्रालय प्रतियोगी परीक्षाओं में लड़कियों के लिए फीस नहीं लगने और शिक्षण संस्थान के पास हॉस्टल व वर्किग वूमेन हॉस्टल पर ठोस काम कर रहा है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
National News