जैसलमेर, जिला मजिस्ट्रेट जैसलमेर एन. एल. मीना ने जिला आबकारी अधिकारी जैसलमेर और आयुक्त/अधिशाषी अधिकारी नगरपरिषद व नगरपालिका जैसलमेर व पोकरण को पत्र् प्रेषित कर निर्देशत किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र् में महावीर जयन्ती के उपलक्ष में 02 अप्रैल, गुरूवार को शराब एवं मांस की दुकानें बंद रखें।
जिला कलक्टर मीना ने बताया कि महावीर जयन्ती के उपलक्ष में जैन ट्रस्ट द्वारा शराब एवं मांस की दुकाने बंद रखने एवं इस परिपेक्ष्य में जिले में इस दिवस शराब विक्रय को प्रतिबंधित कराए जाने का अनुरोध किया गया है। इसी तरह जिले में महावीर जयन्ती के उपलक्ष में नगरपरिषद जैसलमेर/नगरपालिका पोकरण में अवस्थित मांस विक्रय दुकानों से मांस विक्रय को भी प्रतिबंधित कराया जाना सुनि६चत करावें।