GMCH STORIES

अमेरिका में गोलीबारी, तीन मरे

( Read 2731 Times)

29 Nov 15
Share |
Print This Page
वॉशिंगटन | अमेरिका के कोलाराडो शहर के परिवार नियोजन केंद्र में हुई गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी सहित तीन लोग मारे गए। एक बंदूकधारी ने पांच घंटे से भी ज्यादा समय तक गोलीबारी की। बाद में उसने अधिकारियों के सामने समर्पण कर दिया। इस मामले की जांच में पुलिस के साथ एफबीआइ भी जुट गई है। अधिकारियों के मुताबिक, बीती शाम कोलाराडो के कोलाराडो स्प्रिंग्स स्थित ‘प्लैंड पैरेंटहुड’ क्लीनिक में एक बंदूकधारी घुस गया। कई घंटों तक उसने कर्मचारियों और मरीजों को बंधक बनाए रखा। इस दौरान पुलिस और बंदूकधारी के बीच गोलीबारी हुई। अमेरिकी लोगों के ‘थैंक्सगिविंग अवकाश’ के महज एक दिन बाद हुई इस घटना में पांच पुलिस अधिकारी सहित नौ लोग घायल हो गए। व्हाइट हाउस ने बताया है कि अमेरिका की गृह सुरक्षा सलाहकार लीजा मोनाको ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा को स्थिति से अवगत कराया।
This Article/News is also avaliable in following categories : InternationalNews
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like