अभिनेत्री निम्रत कौर ‘एयरलिफ्ट’ में अक्षय कुमार के साथ दिखेंगी। निम्रत के अनुसार अक्षय के साथ करने से पहले उनके स्टारडम से वह डरी हुई थीं। लेकिन, सामना होने के बाद उल्टा हुआ। वह लोगों से बहुत जल्द घुलमिल जाते हैं। आज तक मैंने जितने लोगों से मुलाकात की है, उनमें अक्षय बेहतरीन हैं। मैं सौभाग्यशाली हूं कि उनके साथ कुछ समय बिताने का मुङो मौका मिला। एयरलिफ्ट की कहानी वर्ष 1990 के कुवैत संकट के दौरान भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर आधारित है। अक्षय कुमार इसमें रंजीत कात्याल की भूमिका में नजर आएंगे, जिन्होंने 1.70 लाख लोगों की सुरक्षित वतन वापसी में भारत सरकार की मदद की थी।