GMCH STORIES

बिजली के क्षेत्र में सरकार ने दी ऐतिहासिक राहत

( Read 12423 Times)

19 Feb 17
Share |
Print This Page
चित्तौडगढ, राजस्थान सरकार ने किसानों के लिये बिजली के क्षेत्र में ऐतिहासिक राहत प्रदान की है।
केबीनेट मंत्री श्रीचन्द कृपलानी, सांसद सी.पी.जोशी, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, विधायक अर्जुन लाल जीनगर, चन्द्रभान सिंह, सुरेश धाकड, गौतम दक, जिला प्रमुख लीला जाट ने मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा किसानों के लिये बिजली के क्षेत्र में नये निर्णयों से किसानों को राहत प्रदान करने वाला निर्णय बताया। सरकार के निर्णय से अब कृषि कनेक्शनों के स्थानान्तरण की वर्तमान की सीमा पंचायत समिति को बढाकर जिला क्षेत्र कर दिया गया है।
साथ ही सिविल लाइबिलिटी की अधिकतम अवधि ४ माह के स्थान पर २ माह एवं समझौता राशि दावा २००० प्रति एच.पी. से १००० एच.पी. करने से किसानों को बडी राहत मिलेगी। साथ ही किसानों को मांग राशि जमा कराने का भी एक और अवसर दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त कृषकों के पम्प लोड चैकिंग में २० प्रतिशत एवं अधिकतम ५ एच.पी.तक के लोड में रियायत दी जायेंगी।
राज्य सरकार के इस कदम से पूरे प्रदेश में लगभग ५ लाख किसानों को राहत मिलेगी। साथ ही बूंद-बूंद/फव्वारा, डिग्गी सिंचाई पद्धति आधारित कृषि कनेक्शनों की भी विद्युत दरे ३ वर्ष पश्चात् सामान्य श्रेणी में परिवर्तित करने से लगभग ४५००० किसान लाभान्वित होंगे।
इसके अतिरिक्त सितम्बर २०१६ में विद्युत नियामक आयोग द्वारा किसानों के लिये बढाई गई २५ पैसे प्रति यूनिट की दर वापस ली जाकर पूर्व की दर लागू की जायेंगी। जिसमें मीटर श्रेणी के काश्तकारों को ९० पैसे प्रति यूनिट एवं फलेट रेट के काश्तकारों के लिये ८५ रू. प्रति एच.पी. देय होगी।
इस बढोतरी के कारण जिन काश्तकारों ने बढी हुई दरों से राशि जमा करवा दी है, उनकी राशि आगामी बिलों में समायोजित करवा दी जायेगी। सरकार के इस निर्णय से एक बार पुनः यह साबित हो गया है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे सिन्धिया एवं उनकी सरकार गरीब एवं कृषक वर्गो के प्रति संवेदनशील है। एवं उनकी वास्तविक समस्याओं के निराकरण के प्रति गंभीरता से कार्य कर रही है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुन्नी लाल धाकड, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, बद्रीलाल जाट, छगनलाल शिशोदिया, उपजिला प्रमुख पिंकी अहीर, भाजयुमों प्रदेश प्रवक्ता श्रवण सिंह राव, भाजपा जिला महामंत्री देवी सिंह राणावत, कमलेश पुरोहित, प्रदीप लढ्ढा, जिला उपाध्यक्ष रघु शर्मा, कर्नल सिंह, कन्हैयादास वैष्णव, नितिन चतुर्वेदी, सुरेश खेरोदिया, घीसा लाल मेवाडा, किशन लाल अहीर, आभा महात्मा, जिला प्रवक्ता उमेश त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता शारदा, भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रमेश बोरिवाल, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष शंकर सिंह रावत, भाजपा किसान मोर्चाअध्यक्ष शंम्भुलाल जाट, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अशफाक अली, भाजयुमों जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, भाजयुमों जिला महामंत्री गौरव त्यागी सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उक्त निर्णयों पर हर्ष जताते हुये मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे जी का आभार व्यक्त किया ।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like