GMCH STORIES

दो भाजपा विधायकों समेत 11 का समर्पण

( Read 2531 Times)

04 Sep 15
Share |
Print This Page
बेतिया | बापूधाम स्टेशन मोतिहारी में रेल चक्का जाम करने के आरोपी भाजपा के दो विधायकों, मोतिहारी नप के मुख्य पार्षद व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित ग्यारह लोगों ने गुरुवार को प्रभारी रेल न्यायिक दंडाधिकारी के कोर्ट में समर्पण कर दिया। इसकी सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, हरसिद्धि विधायक कृष्णनंदन पासवान, मोतिहारी नप के मुख्य पार्षद प्रकाश अस्थाना, उपमुख्य पार्षद मोहिबुल हक, पूर्वी चंपारण भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील मणि तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रकिशोर मिश्र, जिला मंत्री बिंटी शर्मा, नगर अध्यक्ष पंकज सिन्हा, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मार्तण्ड नारायण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा, जिला महामंत्री लालबाबू प्रसाद को जमानत दे दी। न्यायालय सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के रेल रोको आंदोलन के दौरान भाजपा व लोजपा कार्यकर्ता झंडा व ध्वनि विस्तारक यंत्र के साथ 28 फरवरी 2014 को बापूधाम स्टेशन पर आ धमके थे।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like