GMCH STORIES

कंधे का टूटा लिगामेंट दूरबीन से ठीक किया

( Read 6191 Times)

20 Jul 19
Share |
Print This Page
कंधे का टूटा लिगामेंट दूरबीन से ठीक किया

उदयपुर। कंधे में चोट लगने से एक व्यक्ति का लिगामेंट टूट गया था। करीब एक साल से कंधे की परेशानी झेल रहे अधेड व्यक्ति का जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में अत्याधुनिक तकनीक से दूरबीन से ऑपरे६ान कर कंधा ठीक किया गया।

गुजरात निवासी देवीसिंह (72) का करीब एक साल पहले चोटग्रस्त होने के दौरान कंधे का लिगामेंट टूट गया था। कई जगह दिखाने पर ऑपरेशन की सलाह दी गई। इस पर पिछले दिनों देवीसिंह को लेकर परिजन यहां जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल पहुंचे। उस समय टूटे लिगामेंट के कारण देवीसिंह कंधा नहीं उठा पाते थे। ना ही उस हाथ से कोई वस्तु उठा पा रहे थे। दर्द के कारण वे पूरी रात सो भी नहीं पा रहे थे। यहां अर्थोस्कॉपिक व ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. सूर्यकांत पुरोहित से परामर्श लेने पर दूरबीन से टूटे हिस्से को रिपेयर करना तय किया गया। इसे चिकित्सकीय भाषा में मेसिव कफ टीयर कहा जाता है। हाल ही डॉ. सूर्यकांत पुरोहित कंधे की दूरबीन से सर्जरी की दुनिया में प्रसिद्ध साउथ कोरिया से फैलोशिप लेकर पहुंचे है। उसी अनुभव का उपयोग करते हुए उन्होंने जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में देवीसिंह की सर्जरी की। इस ऑपरेशन के अगले दिन रोगी को हॉस्पीटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब देवीसिंह स्वस्थ है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like