GMCH STORIES

पंचायती राज उपचुनाव 2019

( Read 8314 Times)

14 Jun 19
Share |
Print This Page
पंचायती राज उपचुनाव 2019

उदयपुर / राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार पंचायती राज संस्थाओं में 31 मार्च 2019 तक रिक्त हुए पदों के लिए उप चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर ने बताया कि जिले की पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए 6 पंचायत समिति सदस्य, 4 सरपंच एवं 12 वार्डपंचों के पदों के लिए उपचुनाव होंगे। जिसके तहत सराडा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 22 (अजजा महिला), पंचायत समिति सदस्य संख्या 13 (सामान्य महिला) व गातोड ग्राम पंचायत में वार्ड पंच संख्या 8 (अजजा), सेमारी पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 8 (अजजा महिला), ग्राम पंचायत कुण्डा में सरपंच (अजजा) व सल्लाड़ा ग्राम पंचायत के वार्डपंच संख्या 2 (अजा), सलूम्बर पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 15 (अपिव), झल्लारा पंचायत के ग्राम पंचायत आमलवा में वार्डपंच संख्या 02 (अजजा महिला) तथा खेरवाड़ा पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 16 (सामान्य महिला) के रिक्त पदों पर उपचुनाव होगा।
वहीं झाडोल पंचायत समिति में पंचायत समिति सदस्य संख्या 5 (अजजा महिला), माणस ग्राम पंचायत में सरपंच (अजजा) व ब्राह्मणों का खेरवाड़ा ग्राम पंचायत में वार्डपंच संख्या 6 (अजजा), फलासिया के ग्राम पंचायत नेवज में वार्डपंच संख्या 3 (अपिव), गिर्वा के ग्राम पंचायत डाकन कोटड़ा में सरपंच (अजजा महिला), कुराबड के ग्राम पंचायत पंचायत भल्लो का गुड़ा में सरपंच (अजजा), फिला में वार्डपंच संख्या 4 (अजजा), साकरोदा में वार्डपंच संख्या 7 (सामान्य), गोगुंदा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत मादा में वार्डपंच संख्या 1 (अपिव) व ग्राम पंचायत झाडोली में वार्डपंच संख्या 8, ऋषभदेव पंचायत समिति की किकावत ग्राम पंचायत में वार्डपंच संख्या 7 (अजजा महिला), बड़गांव के लोसिंग ग्राम पंचायत में वार्डपंच संख्या 2 (सामान्य महिला) व भींडर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धावडिया में वार्डपंच संख्या 10 (अजजा महिला) के लिए उपचुनाव होंगे।
आरओ-एआरओ नियुक्त
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी ने एक आदेश जारी कर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों में उपचुनाव सम्पादित करवाने के लिए पंचायत समितिवार रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किये गये है। आदेशानुसार सराड़ा, सेमारी, खेरवाड़ा, झाड़ोल व सलुम्बर के उपखण्ड अधिकारी को रिटर्निंग अधिकारी व संबंधित तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion
Subscribe to Channel

You May Like