GMCH STORIES

मेगा मैराथन दौड व साईकिलिस्टि का उदयपुर में हुआ स्वागत

( Read 14214 Times)

25 Jan 20
Share |
Print This Page
मेगा मैराथन दौड व साईकिलिस्टि का उदयपुर में हुआ स्वागत

उदयपुर। महिलाओं व बच्चों की तस्करी के खिलाफ सामाजिक कार्यो का बढावा देने के लिये मुबंई से दिल्ली के लिये रवाना हुई मेगा मैराथन व साईकिलिंग के सदस्यों का आज उदयपुर पंहुचने पर इनरव्हील क्लब उदयपुर की ओर से स्वागत किया गया।

क्लब अध्यक्ष रेखा भाणावत ने बताया कि देश में प्रति वर्ष २ मिलीयन से अधिक महिलाओंं व बच्चों की तस्करी होती है। उपरोक्त के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से यह मैराथन एवं साईकिलिंग आयोजित की जा रही है। आज शहर के विभिन्न स्कूलों में जा कर बच्चों को इसके बारें में जानकारी दी। यह मैराथन १४५० किमी. की यात्रा पूरी करेगी। प्रतिदिन ९५ किमी. की यात्रा पूरी की जायेगी। मुख्य में टीम में ८ सदस्य है। इस दल में २ अमेरीकी के अलावा ६ भारतीय शामिल है। टीम के सदस्य कर्नाटक,बंगाल,केरल, तमिलनाडु के है।

उन्हने बताया कि यह यात्रा महाराष्ट्र, गुजरात,राजस्थान, हरियाणा,होती हुई दिल्ली पंहुचेगी। अब तक २० हजार से अधिक विद्यार्थियों को इस सन्दर्भ में जानकारी दी जा चुकी है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like