मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 24 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

नगर निकाय चुनाव

निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर रहेगा अवकाश

WAf𝕏TGin🖨
नगर निकाय चुनाव

उदयपुर,   जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनन्दी के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव के तहत नगर निगम उदयपुर एवं नगर पालिका कानोड़ निर्वाचन क्षेत्र में मतदान दिवस 16 नवंबर, शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इसी आदेश के तहत राज्य सरकार के श्रम विभाग के दिशा-निर्देशानुसार दोनो निकाय क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार अथवा व्यवसाय के नियोजको को उनके संस्थान में नियोजित व कार्यरत प्रत्येक कामगार (जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है) राज्य विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन में मतदान के हकदार है, का मतदान दिवस 16 नवंबर को सवैतनिक अवकाश रहेगा।