मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

स्वतंत्रता सेनानी श्री नन्दावत का निधन

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री अम्बालाल नन्दावत का शुक्रवार को निधन हो गया।
  • शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।
  • उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित शास्त्रीनगर निवासी श्री नन्दावत का आज सुबह अशोकनगर स्थित मोक्षधाम पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
  • इस मौके पर जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी व जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
  • मोक्षधाम पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार, गिर्वा की उपखण्ड अधिकारी सौम्या झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय नंदावत की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन व्यक्त किए।
  • इससे पूर्व जिला कलक्टर आनंदी ने नंदावत के परिजनों से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया।
WAf𝕏TGin✉🖨
स्वतंत्रता सेनानी श्री नन्दावत का निधन

उदयपुर, स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी श्री अम्बालाल नन्दावत का शुक्रवार को निधन हो गया। शनिवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उदयपुर के हिरणमगरी सेक्टर 3 स्थित शास्त्रीनगर निवासी श्री नन्दावत का आज सुबह अशोकनगर स्थित मोक्षधाम पर पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर जिला कलक्टर श्रीमती आनन्दी व जिला पुलिस अधीक्षक कैलाश चन्द्र विश्नोई ने उनके पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया। मोक्षधाम पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) संजय कुमार, गिर्वा की उपखण्ड अधिकारी सौम्या झा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय नंदावत की पार्थिव देह पर पुष्पांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन व्यक्त किए। 

इससे पूर्व जिला कलक्टर आनंदी ने नंदावत के परिजनों से मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया। इस मौके पर बड़ी संख्या में शहरवासी, प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।