मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 23 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Udaipur News

गुलाबसिंह शक्तावत की 13वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

स्वतंत्रता सैनानी एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत की 13वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को अशोक नगर उनकी समाधि स्थल पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित उनके परिवार से जुड़े सदस्यों, विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

WAf𝕏TGin🖨
गुलाबसिंह शक्तावत की 13वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित

उदयपुर स्वतंत्रता सैनानी एवं पूर्व गृहमंत्री गुलाबसिंह शक्तावत की 13वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को अशोक नगर उनकी समाधि स्थल पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित उनके परिवार से जुड़े सदस्यों, विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े सदस्यों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कांग्रेस प्रवक्ता फिरोज अहमद शेख ने बताया कि इस अवसर पर स्व. शक्तावत के पुत्र देवेन्द्र सिंह शक्तावत एवं गजेन्द्र सिंह शक्तावत(विधायक), पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, विधायक फूलसिंह मीणा, प्रदेश कांग्रेस कांग्रेस सचिव पंकज कुमार शर्मा, लक्ष्मीनारायण पण्ड्या, राव कल्याण सिंह, श्यामलाल चौधरी, दीपक सुखाडिय़ा, सीमा पंचोली, अजय सिंह, जीतसिंह चुण्डावत, सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।