GMCH STORIES

’मोमेंट्स एण्ड मेमोरिज‘ नामक प्रदर्शनी’पर्यटकों की पसन्दीदा स्थानों में से एक

( Read 9652 Times)

20 Oct 19
Share |
Print This Page
’मोमेंट्स एण्ड मेमोरिज‘ नामक प्रदर्शनी’पर्यटकों की पसन्दीदा स्थानों में से एक

उदयपुर, मेवाड के महाराणा भगवतसिंह मेवाड ने वर्ष १९६९ में महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की स्थापना कर उदयपुर के सिटी पैलेस को म्युजियम के रूप में स्थापित कर इसे विकसित किया। उनके द्वारा स्थापित सिटी पैलेस म्युजियम आज देश-विदेश के पर्यटकों की पसन्दीदा स्थानों में से एक है।

पर्यटकों की सुविधा एवं रख-रखाव के संदर्भ में सिटी पैलेस म्युजियम में कई आवश्यक बदलाव भी किये गये।

२० अक्टूबर १९६९ से लेकर अब तक महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन के क्रिया-कलापों एवं सिटी पैलेस म्युजियम के कई अविस्मर्णिय पल एवं संस्मरण रहे है जो फाउण्डेशन के लिए एक इतिहास बन गया है। ५० वर्षों के उन अद्वितीय पल एवं यादगार संस्मरण को महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए ’’मोमेंट्स एण्ड मेमोरिज‘‘ नामक प्रदर्शनी के रूप में प्रदर्शित कर रहा है।

यह प्रदर्शनी सिटी पैलेस के जनाना महल ओसरा नामक स्थान पर २० अक्टूबर से प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी महाराणा मेवाड चेरिटेबल फाउण्डेशन एवं म्युजियम के ५० वर्षों के रोचक पलों को प्रस्तुत करती है। यही नहीं उदयपुर एवं सिटी पैलेस म्युजियम की ख्याति से यहाँ कई देशी-विदेशी फिल्मों की शुटिंग होती आई है। जिससे हम अपने विश्व विख्यात शहर पर गर्व कर सकते है।

इन संस्मरणों में महाराणा भगवत सिंह मेवाड द्वारा फाउण्डेशन के उद्देश्यों के अनुरूप विकास व कार्यों को प्रमुखता दी गई है, जिसे न केवल भारत के पर्यटकों ने बल्कि विश्व के कई देशों के पर्यटकों ने भी सराहा है। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य आगन्तुकों को फाउण्डेशन व म्युजियम की विकास यात्रा व इतिहास से रू-ब-रू करवाना है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like