उदयपुर। बुद्धिबल सेवा संस्थान, ऑल राजपूताना शतरंज संघ, अखिल भारतीय शतरंज संघ एवं विष्व शतरंज महासंघ के तत्वाधान में चेस इन लेकसिटी की मेजबानी में डागलियों की मगरी में स्थित भास्करन अधिबन चेसमेन चेस एकेडमी में आयोजित ’स्मार्ट गर्ल क्विन्स ऑफ इंडिया फीडे रेटिंग ओपन शतरंज प्रतियोगिता‘ में दिल्ली पब्लिक स्कूल उदयपुर की कक्षा ६ की अन्तर्राश्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाडी आन्या चावत ने अपने प्रतिद्वंदियों को परास्त कर ६ अंक प्राप्त कर ओपन वर्ग में दसवाँ स्थान हासिल किया एवं १००० रूपयें की राषि के साथ ट्राफी पर अपना कब्जा किया।
९ चक्रों तक चली इस प्रतियोगिता में कक्षा छह की उत्सवी दवे ने गुजरात की अंतराश्ट्रीय फीडे रेटेड खिलाडी षाह अनिला किषोर कुमार के साथ ही अन्य प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला कर ५.५ अंक हासिल करते हुए अण्डर १५ वर्ग में चौथे स्थान पर कब्जा जमाया। साथ ही नेहल तलेसरा दिषा यादव, रिताषा जैन, आयत बजाज, धुन भूत ने सराहनीय प्रदर्षन किया।
विद्यालय के प्रो. वाईस चेयरमेन गोविन्द अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, प्रधानाध्यापक राजेश धाभाई व प्रधानाध्यापिका श्रीमती षालिनी सिंह ने सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं षुभकामनाएँ दी।